आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय राहीयान के देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था रोकथाम अपराध व तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम परवेजाबाद में मन्तोष के भट्ठे के पास एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेच रहा है इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय राहीयान द्वारा मौके पर पहुचकर देखे तो एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिसबल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया तथा पूछताछ किया तो अपना नाम सूर्यभान यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी वजीरमलपुर आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से 25 शीशी देशी शराब नाजायज बरामद किया गया। जिसको समय करीब 21.35 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0- 145/21 धारा 60Ex Act बनाम सूर्यभान यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी वजीरमलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
सूर्यभान यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी वजीरमलपुर आजमगढ़
बरामदगी
25 शीशी देशी शराब नाजायज
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. हे0का0 अवधनाथ यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 सत्यम सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
