आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
रिपोर्टर:-शैलेन्द्र
लूटी गई मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद।
आजमगढ़: मंगलवार को रात लगभग 10 बजे प्रभारी निरीक्षक फूलपुर व उनकी टीम चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान हथनौरा कलां में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नवयुवको को रोकने की कोशिश, पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।जबाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया,जिसे तत्काल हॉस्पिटल पहुचाया गया। दो बदमाश अंधरे का फायदा उठा कर भाग निकले।जिनकी तलाश की जा रही है।
बदमाश की पहचान विवेक सिंह पुत्र रामनारायण सिंह निवासी गज़ौर थाना मेहनगर के रूप में हुई।इसके पास से 22जुलाई को सदरपुर बरौली ग्राहक सेवा केंद्र से लूटपाट करने की कोशिश व उसे गोली मारने के बाद भागते हुए एक राहगीर से लूटी हुई मोटरसाइकिल व तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि
घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

