Breaking News

जनपद के समस्त अधिकारीगण व थानों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ क्राइम मीटिगं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 17.08.2021 को पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार हाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ , अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त अधिकारीगण व थानों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ क्राइम मीटिगं किया गया। जिसमें महोदय द्वारा पेंडिंग विवेचना, अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में मीटिंग की गई
तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सिद्धार्थ व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे है।

और नया पुराने