आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 19.08.2021 को पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार भवन में मिशन शक्ति-3 से संबंधित थाना स्तर पर गठित होने वाले महिला बीट के संबंध में थानों से आई महिला पुलिस कर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ द्वारा संबोधित किया गया तथा इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने संबोधन में महिला बीट पुलिस पुलिस अधिकारी के अधिकार व कर्तव्य को बताते हुए आम जनमानस की महिलाओं तक महिला पुलिस की पहुंच व उसके परिणामों के बारे में बताते हुए हेल्पलाइन नंबर 1076,112,108,181,1090 के बारे में भी बताया गया।
इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ प्रभारी प्रर्मेंद्र सिंह व महिला प्रकोष्ठ की महिला पुलिसकर्मी व जनपद के सभी थानों से आए महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ प्रभारी प्रर्मेंद्र सिंह व महिला प्रकोष्ठ की महिला पुलिसकर्मी व जनपद के सभी थानों से आए महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।