आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
गुजरात में लूट हत्या करने वाला अन्तर्राज्यीय कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 39000रूपये, अवैध असलहा व कारतूस बरामद।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराधियो/ अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिधारी धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना जहानागंज के प्रभारी निरीक्षक मय हमराही व प्रभारी थाना रानी की सराय मय हमराह इटौरा तिराहा पर मौजूद थे। जरिये मुखबीर खास सूचना मिली है कि गुजरात का एक अपराधी है जो गुजरात में लूट व हत्या करके वहाँ से फरार है जो आजमगढ़ आया हुआ है व अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल से जहानागंज की तरफ से आ रहा है। चक्रपानपुर होते हुए खरहानी की तरफ जाएगा वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है । मुखबीर खास की बात का विश्वास करके आने वाले अपराधी का इन्तजार किये जाने लगा. थोडी देर बाद जहानागंज की तरफ से तेज गति से एक मोटरसाइकिल आती हुयी दिखाई दी । चेकिंग करने के उद्देश्य से रोका गया तो मोटरसाईकिल चला रहे व्यक्ति ने मोटरसाईकिल को तेज कर दिया तथा कहा कि मारो सालो को पुलिस वाले है इस पर पिछे बैठा ब्यक्ति ने प्र.नि. सिधारी को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से अन्धाधुन्ध फायर कर दिया। प्र.नि. सिधारी, रानी की सराय व जहानागंज द्वारा अपने अपने पिस्टल से आत्मरक्षार्थ फायर किया गया किन्तु अपराधी अपनी मोटरसाईकिल न रोककर भागने लगे तब पिछा करते हुए कन्ट्रोल रुम व चक्रपानपुर के चौकी प्रभारी को जरिये वायरलेस सेट सूचना दिया गया कि पुलिस से मुठभेड़ हो गयी है पुलिस पर फायर कर अपराधी मोटरसाईकिल से भाग रहे है । आप घेराबन्दी करिए। भाग रहे अपराधियो ने चक्रपानपुर की तरफ से उ.नि. मनीष उपाध्याय मय हमराही को मोटरसाईकिल से आता देखकर अपने को घिरा देख मोटरसाईकिल को रोककर दुस्हासिक तरीके से दोनो अपराधी फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायल हो गया तथा अन्धेरे व भौगोलिक परिस्थिति का लाभ लेकर एक अभियुक्त भाग गया।
पूछताछ का विवरण - घायल अपराधी से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भावेस उर्फ राजा पुत्र जयन्ती भाई सोलंकी सा0 मो0 643 -22-1 साफी मोहम्मदली चाल अमराई बाड़ी अहमदाबाद गुजरात बताया तथा भागे हुए अपराधी के बारे में पूछा गया तो बताया कि कमर हसन उर्फ रसीद उर्फ नेता उर्फ अफसार पुत्र जफर उर्फ चुन्नु सा0 परसहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया ।
बताया कि साहब मैं गुजरात में हत्या व लूट करके भागा हूं । मैं पनाह लेकर गैंग बनाकर करके अपराध करने के उद्देश्य से आया था मोटरसाईकिल के बारे में पूछा गया तो बताया मोटरसाईकिल कमर हसन लाया था ।
बरामदगी
एक अदद .32 बोर का पिस्टल
तीन अदद खोखा कारतुस .32 बोर
एक अदद हीरो होण्डा सुपर स्पलेण्डर मोटर साईकिल
39,000 रुपये नगद
आपराधिक इतिहास
1. केस न. - 11/0041/2018
धारा 506(2) भादवि, G.P.ACT 135(1), थाना अमराईवाड़ी,जिला अहमदाबाद
2.केस नं. - 11191032200040, थाना-मानीनगर,जिला अहमदाबाद
3.केस नं.-11/3041/2018 धारा
506(2),114 भादवि थाना
अमराईवाड़ी जिला
अहमदाबाद
4.केस नं. - 11/3112/2018 धारा
G.P.ACT 135(1)
थाना अमराईवाड़ी जिला
अहमदाबाद
5. केस नं. - 1/172/2018 धारा
307 भादवि थाना अमराईवाड़ी
जिला अहमदाबाद
6.केस नं- 1/33/2019 धारा
323/324 भादवि
थाना अमराईवाड़ी
जिला अहमदाबाद
7.केस नं. - 1/46/2019 धारा
323/324 भादवि थाना
अमराईवाड़ी जिला
अहमदाबाद
8. केस नं. - 11191025211627 धारा
392/114 भादवि थाना
कागादापीठ जिला
अहमदाबाद
9. केस नं. - 11191004211316 धारा
302 भादवि थाना
अमराईवाड़ी जिला अहमदाबाद
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 203/2021 धारा 307/504/506/411/413/414 भादवि थाना सिधारी आजमगढ
मु0अ0स0 204/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
भावेस उर्फ राजा पुत्र जयन्ती भाई सोलंकी सा0 मो0 643 -22-1 साफी मोहम्मदली चाल अमराई बाड़ी अहमदाबाद
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र थाना जहानागंज आजमगढ
प्र0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना रानी की सराय आजमगढ़
उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़
उ0नि0 जाफर खाँ थाना सिधारी आजमगढ़
उ0नि0 मिथलेश कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
मय पुलिस टीम