Breaking News

किसान गन्ने की बुवाई कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट : विशाल कुमार

आज़मगढ़: जिला गन्ना अधिकारी अशरफी लाल, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा एवं मुख्य गन्ना अधिकारी सठियांव चीनी मिल डा. विनय प्रताप सिंह ने अतरौलिया क्षेत्र में कराये जा रहे किसानों के गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन की स्थिति को देखा। 

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने बताया कि 63 कॉलम के गन्ने के चेक लिस्ट का प्रदर्शन गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा कराया जा रहा है । क्षेत्र के देहुला , सेनपुर, पकरडीहा आदि गांव में चेक लिस्ट प्रदर्शन में गन्ना सुपरवाइजर मौजूद मिले ।इसके अलावा कृषकों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने ,किसानों से शरद कालीन गन्ने की बुवाई के लिए उन्हें समझाया गया ।  पिछले वर्ष गन्ने के बीज के लिए बुवाई किए गए गन्ना के आधार पौधशाला को देखा गया,जो अच्छी स्थिति में मिली।

 मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने कहा कि किसान गन्ने की बुवाई कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। 10 जनवरी का गन्ना मूल्य भुगतान आज किया जा रहा है। धन की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है,जिससे किसानों के समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान अबिलंब कराया जाएगा । इस दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी ने स्वयं कोरोना का टीका भी लगावाया । इस मौके पर ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, सुपरवाइजर हरिश्चंद्र यादव, लालमणि सोनकर ,अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

और नया पुराने