Breaking News

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुखखूराम पहुंचे धरना स्थल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार                       

आजमगढ़ 18 अगस्त: एक तरफ जहां आज भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुखराम धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुध ली वही एहसान खान ने 20 तारीख से भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रदेश प्रवक्ता ने भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कहा आज धरने का पांचवा दिन है अभी तक सरकार या प्रशासन ने जो हमारी तीन न्याय संगत मांगे हैं उस पर कोई निर्णय नहीं लिया ।
गंभीरपुर थाना अध्यक्ष और पांच सिपाही जिन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 39 दलित समाज के लोगों को बाबा साहब की मूर्ति लगाने के झूठे आरोप में थाने ले जाकर खंभे में बांधकर बुरी तरह मारा-पीटा है उनके खिलाफ तत्काल  मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए तथा बाबा साहब की मूर्ति जहां लगाने का  सपना है
इन दलितों का उक्त जमीन को बाबा साहब के नाम कर दिया जाए हमे मूर्ति लगाने की अनुमति दी जाए तथा सभी 39 पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए सरकार ने या प्रशासन ने आज तक निर्णय नहीं लिया इसलिए हमें मजबूर होकर 20 तारीख से भूख हड़ताल का ऐलान करना पड़ा और इसके बाद भी अगर शासन प्रशासन ने निर्णय नहीं लेता है तो धरना रत सभी लोगों के साथ हम लोग आमरण अनशन कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

धरना स्थल पर पहुंचे जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा सुखराम ने इन तीनों मांगों को न्याय संगत माना और एससी-एसटी कमीशन को लिखित रूप से अवगत कराने प्रशासन और भाजपा सरकार से अतिशीघ्र इन तीनों मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया धरना स्थल पर धर्मवीर भारती पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभारी विधानसभा मेंहनगर राम अशीष दीपक अंबेडकर राजू रामविलास राम लाल बहादुर सुग्रीव राम समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे
अधिकारियों ने देखा गन्ना  सर्वे सट्टा का प्रदर्शन
 
और नया पुराने