Breaking News

तरवां: एक वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे  वांछित अभियुक्त/वारण्टी  अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह हमराह उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय मय फोर्स मु0अ0सं0 114/21 धारा 304 भा0द0वि0 थाना तरवां आजमगढ़ के वाछिंत अभियुक्ता निर्मला देवी पत्नी विजय प्रताप सा0 महोली थाना तरवां आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष को नौरसिया तिराहे के पास से समय करीब 15.40  बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । 
दिनांक 04.08.2021 को स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक तरवां मय हमराह उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय ,उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह ,का0 सुनील पाल ,का0 आकाश शुक्ला ,म0का0 रागनी सिंह व म0का0 बीनू सिंह के बिनावर तलाश व पतारसी सुरागरसी अभियुक्तगण मुकदमा उपरोक्त में मामूर होकर परमानपुर चौराहे पर मौजूद थे कि द्वारा मुखबिर खास सूचना मिली कि आपके निर्देशानुसार ग्राम महोली की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तो की जानकारी के सम्बन्ध में हैबतपुर डुभाव की ओर गया था कि वापस आते समय नौरसिया तिराहे पर चाट की ठेलिया के पीछे मुकदमा उपरोक्त की नामजद अभियुक्ता श्रीमती निर्मला देवी अपनी मौजूदगी को छिपाते हुए कही जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही है कि सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान व मुखबिर के रवाना होकर जैसे ही नौरसिया पेट्रोल पम्प थोड़ा आगे बढ़े कि मुखबिर ने तिराहे पर ठेलिया के पास खड़ी एक महिला की ओर इशारा करके बताया कि वही निर्मला देवी है और गाड़ी से उतरकर चला गया । पुलिस टीम जैसे ही तिराहे पर पहुँची कि ठेलिया के पास खड़ी महिला पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में तेज कदमो से कबूतरा की ओर जाने लगी जिसे हमराही म0का0 बीनू सिंह व म0का0 रागनी सिंह ने दौड़कर घेरकर ठेलिया से करीब 10 कदम की दूरी पर कबूतरा रोड पर समय 15.40 बजे पकड़ लिया । नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम निर्मला देवी  पत्नी  विजय प्रताप सा0 महोली  थाना तरवां  आजमगढ़ उम्र  42 वर्ष बताया।
पूछताछ का विवरण:  गिरफ्तार अभियुक्ता से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ईंट के अद्धे को अपने शौचालय की छत पर रख दिया है, चलकर दिखा सकती हूँ कि अभियुक्ता को साथ लेकर मय हमराहियान के चलकर ग्राम महोली आये जहां अभियुक्ता ने आगे आगे चलकर सीढ़ी मंगवाकर सीढ़ी से अपनी शौचालय की छत पर चढ़कर एक अदद अद्धा ईंट रक्त रंजित हस्व हुलिया जैल उठाकर देते हुए बताया कि यही वो अद्धा ईंट है जिससे मैंने अपनी सास ईमरती देवी को घायल किया था । अद्धा ईंट पर एक तरफ सूखा सीमेंट का मसाला लगा है तथा दूसरी तरफ खून लगा है । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0- 114/2021 धारा 304 भा0द0वि0 थाना तरवां  आजमगढ़   

गिरफ्तार अभियुक्त

निर्मला देवी पत्नी विजय प्रताप सा0 महोली थाना तरवां आजमगढ़ उम्र  42 वर्ष  

बरामदगी

एक अदद अद्धा ईंट रक्त रंजित आला कत्ल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-  प्रभारी निरीक्षक तरवां  (स्वतंत्र कुमार सिंह ) थाना तरवां  आजमगढ़
2- उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय  , थाना तरवां  आजमगढ़
3- उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह , थाना तरवां  आजमगढ़
4-  का0 सुनील पाल ,का0 आकाश शुक्ला ,म0का0 रागनी सिंह व म0का0 बीनू सिंह थाना तरवां  आजमगढ़

और नया पुराने