Breaking News

डीएम एसपी ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग (टीजीटी) परीक्षा का किया आकस्मिक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 07 अगस्त- जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह द्वारा आज प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग (टीजीटी) परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इंटरमीडिएट कालेज सठियांव, श्री दुर्गा जी इण्टरमीडिएट एवं पीजी कालेज आजमगढ़ तथा पीजी एवं इण्टरमीडिएट कालेज चण्डेश्वर आजमगढ़ में चल रहे प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संवर्ग (टीजीटी) परीक्षा का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों के केन्द्र व्यवस्थाओं को निर्देश दिये कि परीक्षा को नकल विहिन एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। 

और नया पुराने