Breaking News

परिक्षेत्रीय स्तर पर साइबर क्राइम थाना, महिला साइबर क्राइम सेल का गठन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: साइबर क्राइम अपराधो में कार्यवाही करने एवं उसकी रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ साथ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भी अनेक प्रयास किये जा रहे है | इस हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर पर साइबर क्राइम थाना (7839876629) एवं उसके अंतर्गत महिला साइबर क्राइम सेल
का गठन किया गया है |  । गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 155260 जारी किया गया है | जिस पर किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है | इस हेल्प लाइन नंबर पर सभी कंपनी, बैंक ,ई वैलेट, मिल कर काम करते हैं जिससे धन की क्षति रोकने में सहायता मिलती हैlसाथ ही CYBERCRIME.GOV.IN पर भी (इन्टरनेट से जुड़े अपराध) साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है |यह हेल्प लाइन नंबर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल( NCCRP) के द्वारा एकीकृत मंच के रूप में प्रदान किया गया है  यह पोर्टल बैंकिंग प्रणाली को धोकेबाजो के खाते में धन के प्रवाह को रोकने में सक्षम है।

और नया पुराने