Breaking News

महराजगंज: 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना महराजगंज

आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18/08/2021 को SI UT योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह HC समेरिका यादव व HC संतोष यादव के द्वारा शिवशंकरी मोड़ पर घेरकर हाथ में जरीकेन लिए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया तो अपना नाम कमलदेव तिवारी S/O रामबूझ तिवारी नि0 ग्रा0 महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से 1 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 200 ग्रा0 फिटकरी व 250 ग्राम यूरिया बरामद हुआ। अभियुक्त कमलदेव तिवारी S/O रामबूझ तिवारी उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 272, 273 IPC व 60 Ex Act का अपराध बताकर समय करीब 9.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अभियुक्त कमलदेव तिवारी S/O रामबूझ तिवारी नि0 ग्रा0 महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

 1 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व  200 ग्रा0 फिटकरी व 250 ग्राम यूरिया 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 235/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह हे0का0 समेरिका यादव व हे0का0 समेरिका यादव 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 28 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने