Breaking News

बरसात में उग आए डालों पत्तियों से आए दिन हो रहे थे फाल्ट, बिजली विभाग हुआ सक्रिय कराई साफ-सफाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पेड़ों में पत्तियां और डालो ने बिजली के तारों को ढक रखा है।

आये दिन फाल्ट की वजह से जनता परेशान रहती थी।

ढीले हुए तारों को किया गया दुरुस्त।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के विद्युत उपकेंद्र मालटारी क्षेत्र में बरसात के चलते पेड़ों में पत्तियां और डालो ने बिजली के तारों को ढक रखा है। जिससे आए दिन फाल्ट होते रहते हैं, और जनता रोजाना परेशान रहती है। आज अधिशासी अभियंता आकाश गुप्ता के नेतृत्व में मालटारी बाजार व आसपास क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर तारों के ऊपर उग आए डालो पत्तियों की साफ सफाई कराई गई।
इस दौरान अधिशासी अभियंता आकाश गुप्ता ने बताया कि- आये दिन फाल्ट की वजह से जनता परेशान रहती थी। आए दिन शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिनको लेकर आज हमारी पूरी टीम इस कार्य के लिए उतरी है। हम लोग पेट्रोलिंग कर रहे हैं देख रहे हैं, जहां भी थोड़ी भी दिक्कत हो रही है, उसको उन तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। जहां कुछ ढीले तार हो गए थे उनकी भी मरम्मत का कार्य चल रहा है। आगे भी यह कार्य चलता रहेगा ताकि आम जनता को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रूप से मिलती रहे।
इस दौरान सर्वेश टीजी-2,  प्रमोद यादव लाइनमैन, केश्वरनाथ, विजय चौहान, सुनील यादव, रहमान खान आदि मौके  पर रहे। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना महराजगंज

महराजगंज: 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18/08/2021 को SI UT योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह HC समेरिका यादव व HC संतोष यादव के द्वारा शिवशंकरी मोड़ पर घेरकर हाथ में जरीकेन लिए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया तो अपना नाम कमलदेव तिवारी S/O रामबूझ तिवारी नि0 ग्रा0 महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से 1 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 200 ग्रा0 फिटकरी व 250 ग्राम यूरिया बरामद हुआ। अभियुक्त कमलदेव तिवारी S/O रामबूझ तिवारी उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 272, 273 IPC व 60 Ex Act का अपराध बताकर समय करीब 9.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अभियुक्त कमलदेव तिवारी S/O रामबूझ तिवारी नि0 ग्रा0 महेशपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

 1 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व  200 ग्रा0 फिटकरी व 250 ग्राम यूरिया 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 235/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह हे0का0 समेरिका यादव व हे0का0 समेरिका यादव 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 28 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

परिक्षेत्रीय स्तर पर साइबर क्राइम थाना, महिला साइबर क्राइम सेल का गठन।

आज़मगढ़: साइबर क्राइम अपराधो में कार्यवाही करने एवं उसकी रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ साथ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भी अनेक प्रयास किये जा रहे है | इस हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर पर साइबर क्राइम थाना (7839876629) एवं उसके अंतर्गत महिला साइबर क्राइम सेल का गठन किया गया है |  । गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 155260 जारी किया गया है | जिस पर किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है | इस हेल्प लाइन नंबर पर सभी कंपनी, बैंक ,ई वैलेट, मिल कर काम करते हैं जिससे धन की क्षति रोकने में सहायता मिलती हैlसाथ ही CYBERCRIME.GOV.IN पर भी (इन्टरनेट से जुड़े अपराध) साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है |यह हेल्प लाइन नंबर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल( NCCRP) के द्वारा एकीकृत मंच के रूप में प्रदान किया गया है  यह पोर्टल बैंकिंग प्रणाली को धोकेबाजो के खाते में धन के प्रवाह को रोकने में सक्षम है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आयुष्मान पखवाड़ा : गोल्डन कार्ड बनाने में दिखा ‘दस का दम’।

प्रदेश में 15 दिनों में बने 5.45 लाख कार्ड, 10 जिलों का रहा 32 फीसद योगदान।

बिजनौर ने सर्वाधिक 27598 कार्ड बनाकर प्रदेश में रहा पहले स्थान पर।

आजमगढ: 18 अगस्त  2021 : प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराने पर सरकार का पूरा जोर है । इसी को ध्यान में रखते हुए 26 जुलाई से 10 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान के तहत आयुष्मान पखवाड़ा मनाया गया । इसमें खासकर उन पात्र लाभार्थी परिवारों पर विशेष ध्यान दिया गया जिनके किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) नहीं बना है । इस पखवाड़े में प्रदेश में करीब 1.95 लाख परिवारों को कवर करते हुए करीब 5.45 लाख गोल्डन कार्ड बनाये गए । इस अभियान में 10 जिलों की उपलब्धि सराहनीय रही, जिन्होंने कुल बने कार्ड का 32 फीसद योगदान दिया । बिजनौर ने 9687 परिवारों के 27598 कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है ।
स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज (साचीस) के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार का कहना है कि जीरो गोल्डन कार्ड विलेज ड्राइव के तहत चलाये गए पखवारे (26 जुलाई-10 अगस्त) में मुख्य ध्यान शून्य गोल्डन कार्ड वाले परिवार पर रहा । इसके तहत 1,95,197 परिवारों को कवर किया गया और 5,45,852 गोल्डन कार्ड बनाए गए । इस अभियान में प्रतिदिन कवर किए जाने वाले परिवारों की औसत संख्या 12,199 रही और प्रतिदिन बनाए गए गोल्डन कार्डों की औसत संख्या 34,111 रही । आजमगढ़ जिले में 3531 बनाए गए है साथ ही बिजनौर जनपद 9687  परिवारों और 27598 गोल्डन कार्ड के साथ शीर्ष रैंक वाला जिला रहा । शीर्ष 10 जिलों ने बनाए गए कुल 5,45,852 गोल्डन कार्डों के मुकाबले 32 फीसद (1,73,571) गोल्डन कार्ड बनाये । 
पखवारे के तहत 7464 परिवारों के 19013 गोल्डन कार्ड बनाकर प्रयागराज (इलाहबाद) दूसरे, 6813 परिवारों के 18753 कार्ड बनाकर प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर रहा । अलीगढ़ 6261 परिवारों के 17089 कार्ड बनाकर चौथे, फतेहपुर 6141 परिवारों के 17039 कार्ड बनाकर पांचवें, अयोध्या (फ़ैजाबाद) 5349 परिवारों के 16407 कार्ड बनाकर छठे, सहारनपुर 5274 परिवारों के 15791 कार्ड बनाकर सातवें, सीतापुर 5183 परिवारों के 14599 कार्ड बनकार आठवें, शाहजहांपुर 5200 परिवारों के 13655 कार्ड बनाकर नौवें और  महराजगंज 5030 परिवारों के 13627कार्ड बनाकर दसवें स्थान पर रहे ।    

आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक अजय प्रताप  सिंह ने बताया कि क्या है योजना : 

आयुष्मान भारत योजना देश में कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रूपये तक की बीमा कवरेज मुहैया कराती है । यह दुनिया की सबसे बड़ी और पूरी तरह से सरकारी खर्च पर चलने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना है । इसमें 1000 से ज्यादा कैंसर और दिल की बीमारी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए प्रदेश के करीब 2900 सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है । जिस पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं । बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज व दवा का खर्च इसके तहत कवर होता है । अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनने से पहले से बीमार है तो भी उसका इलाज इस योजना के अंतर्गत होगा । इन बीमारियों में मैटरनल हेल्थ और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबीटीज, कोरोनरी बायपास, घुटना प्रत्यारोपण, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं । इसके साथ ही अस्पताल में एडमिट होने से पहले व बाद के खर्च भी इस हेल्थ बीमा में कवर किए जा रहे हैं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुखखूराम पहुंचे धरना स्थल                                

आजमगढ़ 18 अगस्त: एक तरफ जहां आज भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुखराम धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सुध ली वही एहसान खान ने 20 तारीख से भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रदेश प्रवक्ता ने भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कहा आज धरने का पांचवा दिन है अभी तक सरकार या प्रशासन ने जो हमारी तीन न्याय संगत मांगे हैं उस पर कोई निर्णय नहीं लिया ।गंभीरपुर थाना अध्यक्ष और पांच सिपाही जिन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 39 दलित समाज के लोगों को बाबा साहब की मूर्ति लगाने के झूठे आरोप में थाने ले जाकर खंभे में बांधकर बुरी तरह मारा-पीटा है उनके खिलाफ तत्काल  मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए तथा बाबा साहब की मूर्ति जहां लगाने का  सपना है इन दलितों का उक्त जमीन को बाबा साहब के नाम कर दिया जाए हमे मूर्ति लगाने की अनुमति दी जाए तथा सभी 39 पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए सरकार ने या प्रशासन ने आज तक निर्णय नहीं लिया इसलिए हमें मजबूर होकर 20 तारीख से भूख हड़ताल का ऐलान करना पड़ा और इसके बाद भी अगर शासन प्रशासन ने निर्णय नहीं लेता है तो धरना रत सभी लोगों के साथ हम लोग आमरण अनशन कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर पहुंचे जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा सुखराम ने इन तीनों मांगों को न्याय संगत माना और एससी-एसटी कमीशन को लिखित रूप से अवगत कराने प्रशासन और भाजपा सरकार से अतिशीघ्र इन तीनों मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया धरना स्थल पर धर्मवीर भारती पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभारी विधानसभा मेंहनगर राम अशीष दीपक अंबेडकर राजू रामविलास राम लाल बहादुर सुग्रीव राम समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे
अधिकारियों ने देखा गन्ना  सर्वे सट्टा का प्रदर्शन
 
रिपोर्ट : विशाल कुमार

आज़मगढ़: जिला गन्ना अधिकारी अशरफी लाल, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा एवं मुख्य गन्ना अधिकारी सठियांव चीनी मिल डा. विनय प्रताप सिंह ने अतरौलिया क्षेत्र में कराये जा रहे किसानों के गन्ना  सर्वे सट्टा  प्रदर्शन की स्थिति को देखा। 

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने बताया कि 63 कॉलम के गन्ने के चेक लिस्ट का प्रदर्शन गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा कराया जा रहा है । क्षेत्र के देहुला , सेनपुर, पकरडीहा आदि गांव में चेक लिस्ट प्रदर्शन में गन्ना सुपरवाइजर मौजूद मिले ।इसके अलावा कृषकों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने ,किसानों से शरद कालीन गन्ने की बुवाई के लिए उन्हें समझाया गया ।  पिछले वर्ष गन्ने के बीज के लिए बुवाई किए गए गन्ना के आधार पौधशाला को देखा गया,जो अच्छी स्थिति में मिली।

 मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने कहा कि किसान गन्ने की बुवाई कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। 10 जनवरी का गन्ना मूल्य भुगतान आज किया जा रहा है। धन की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है,जिससे किसानों के समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान अबिलंब कराया जाएगा । इस दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी ने स्वयं कोरोना का टीका भी लगावाया । इस मौके पर ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, सुपरवाइजर हरिश्चंद्र यादव, लालमणि सोनकर ,अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

और नया पुराने