आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। नगर अजमतगढ़ में सफाई कर्मी को पीटकर बुरी तरह से घायल किए जाने पर सफाई कर्मी आक्रोशित हो उठे। लामबंद होकर दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी जीयनपुर कोतवाली में पहुंच कर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया, और कहा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग काम बंद कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
नगर पंचायत अजमतगढ़ के सुखपुर मसोना मोहल्ला निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र शेर मोहम्मद नगर पंचायत अजमतगढ़ में सफाई कर्मी है। शनिवार को सफाई करने के बाद दोपहर को घर वापस जा रहा था, इस दौरान अंबेडकर मूर्ति के पास किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया जिसका सिर भी फट गया है। घायल सफाई कर्मी को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं इसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत अजमतगढ़ के सफाई कर्मी लामबंद होकर जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिए।

