आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने आज जीयनपुर चौक पर वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया, जिसने 10 वाहनों का चालान किया गया।
इस दौरान उप निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडे ने वाहन चालकों से हिदायत दी कि हेलमेट का प्रयोग करें यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहनों को चलाएं, चार पहिया वाहनों में चलने वाले लोग सीट बेल्ट अवश्य लगाएं और अपने वाहन के कागजात दुरुस्त रखें।इस दौरान जो लोग हेलमेट नहीं लगाकर मिले उनका चालान भी काटा गया, वहीं कुछ को चेतावनी देते हुए छोड़ा गया।चेकिंग के दौरान चौक पर अफरातफरी का माहौल रहा, कुछ तो पुलिस को चेकिंग करते देख अपने वाहनों को वापस कर ले रहे थे और कुछ पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए गली के रास्तों से निकल रहे थे। इस दौरान कांस्टेबल श्रेष्ठ कुमार यादव, रजनीश कुमार, शशांक मिश्रा, आदि मौजूद रहे।


