Breaking News

जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर सपाजनो ने साइकिल यात्रा करने का लिया संकल्प।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

साइकिल यात्रा में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु सपा नेता उधम सिंह राठौर ने किया जनसंपर्क।

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साइकिल यात्रा करने का संकल्प लिया। साइकिल यात्रा को बृहद रूप प्रदान करने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता उधम सिंह राठौर ने तहसील क्षेत्र के गांव गांव में भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों से साइकिल यात्रा में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पण्डित जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे। वे समाजवादी विचारधारा के थे  उनके दृढ निष्ठा के कारण उनको 'छोटे लोहिया' के नाम से जाना जाता था। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उनका जन्म 5 अगस्त 1933,  में बलिया में हुआ था जिस उपलक्ष में गुरुवार 5 अगस्त को सगड़ी  तहसील क्षेत्र मे साइकिल यात्रा करने का हम समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संकल्प लिया है।
 साइकिल यात्रा क्षेत्र के जमालुद्दीन पट्टी छपरा सुलतानपुर सिकंदरपुर लाटघाट आदि क्षेत्र के कई स्थानों से चलकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचेगी जिस संबंध में जनसंपर्क अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के नेता उधम सिंह राठौर क्षेत्र के नरहन खास गांव के पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के नेता दुर्ग विजय राम के यहां बुधवार को पहुंच कर गांव के लोगों से संपर्क किया।
हरकेश प्रजापति, सुरेश निषाद, सेक्टर प्रभारी विनोद यादव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ आजमगढ़ दुर्ग विजय राम ,बरखू यादव, आशुतोष मिश्रा, मोहम्मद मूसा खान, सुरेश राय, मिथिलेश प्रधान , आदि लोग रहे।

और नया पुराने