आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
सरकार की विफलताओं को बताकर जनता को किया जागरूक।
आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के जनेश्वर मिश्र जयंती पर साईकिल यात्रा के निर्देश पर आज युवा समाजवादी नेता अनुराग यादव ने चंगईपुर राइस मिल चूनुगपर होते हुए जीयनपुर बैल बाजार तक साइकिल रैली निकाली।
इस मौके पर अनुराग यादव ने कहा कि- जनेश्वर मिश्र जयंती पर पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर आज हम लोगों ने साइकिल रैली निकाली है इस रैली के माध्यम से आमजन तक सपा की नीतियों को पहुंचाया जा रहा है और सरकार की विफलताओं को बताकर जनता को जागरूक किया जा रहा है।
