Breaking News

सरकार की विफलताओं पर जमकर बरसे सपाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन निकाली गई साइकिल रैली।

जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

आम जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

आज़मगढ़: - छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। 
साइकिल यात्रा लाटघाट समाजवादी कार्यालय से शुरू होकर जमीन हरखोरी बड़ागांव पुनापार रजादेपुर होते हुए नारेबाजी करते बैल बाजार पहुंचे वहीं दर्जनों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील परिसर में भी साइकिल दौड़ाई बैल बाजार में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार को उखाड़कर फेंकने और नई सरकार बनाने का दावा किया।
सगड़ी विधानसभा के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर जुल्मी सरकार व सरकार की नीतियों से मंहगाई डीजल पेट्रोल के दामों में मूल्यवृद्धि,सरकार की नीतियों से दलित पिछड़ों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा बिजली से जनता त्रस्त है। जिसे समाजवादी कार्यकर्ताओं ने साईकिल यात्रा से जनता में घूम घूम कर संदेश दिया कि वर्तमान सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी गरीब विरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक तरीके से दमन किया जा रहा है। स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के नारा बोल जवान हल्ला बोल को समाजवादी नौजवान आत्मसात कर आज साईकिल यात्रा से सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है।
वही सपा नेता शिवसागर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी आंदोलन के महान नेता छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जयंती समारोह पूर्वक उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। सपा‌ का कहना है कि बढ़ रही महंगाई, बेकारी, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं की शोषणकारी नीतियों एवं लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई।
सपा नेता शंकर यादव ने कहा कि- जनेश्वर मिश्र जयंती पर हम समाजवादी के लोग साइकिल रैली के माध्यम से सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रख रहे हैं। उन्हें जागरूक किया जा रहा है और पार्टी की नीतियों से अवगत भी कराया जा रहा है।
साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से सगड़ी विधानसभा प्रभारी जयराम सिंह पटेल, सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव, प्रधान संघ जिला प्रभारी लौहर यादव, शंकर यादव, हरिशंकर यादव, पारसनाथ सोनकर, उधम सिंह राठौर, आशीष यादव, रामाश्रय राय, डॉक्टर असद इदरीश, सुभाष यादव,सन्तोष कुमार, अनुराग यादव,नारद पटेल,विद्या सागर पटेल, मिर्जा मसउद बेग, सुभाष यादव, राजेश यादव, रामाश्रय राय,अनुराग यादव  सहित दर्जनों समाजवादी नेता मौजूद रहे।

और नया पुराने