आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आराजी देवारा करखिया से तहसील सगड़ी तक निकाली गई रैली।
वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे।
सरकार की विफलताओं को जनता को बता कर जागरूक।
आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जनेश्वर मिश्र जयंती पर साईकिल यात्रा के निर्देश पर आज युवा समाजवादी नेता आशीष यादव के आराजी देवारा कर अखिया से साइकिल रैली निकाली जो रौनापार बेलकुंडा लाटघाट होते हुए जीयनपुर पर बाजार तक पहुंची इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
इस दौरान आशीष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आज हम लोग साईकिल रैली निकालकर पार्टी की नीतियों से जन-जन को अवगत करा रहे हैं और वर्तमान सरकार की विफलताओं को जनता को बता कर जागरूक कर रहे हैं।


