आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सुनी समस्याएं दिया निस्तारण का भरोसा।
नदी में आई बाढ़ और जल स्तर के घटने के बाद हो रही कटान से लोग हैं परेशान।
घर बार सब कुछ कटान की जद में आने से हो गया तबाह।
आज़मगढ़: भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कटान पीड़ितों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों का घर नदी के किनारे होने के नाते खेत खलियान सब कुछ कटान की जद में आ गया और कटकर नदी की धारा में विलीन हो गया। जो आशियाने बचे थे उनको हम लोग उजाड़ कर किसी अन्यत्र जगह ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अपने हाथों से ही अपने घरों को उजाड़ आने पर मजबूर है। ना रहने के लिए घर बचा है ना खाने के लिए भोजन जीवन चले भी तो कैसे चले। सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं को होती है। क्योंकि उनके चारे की व्यवस्था करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कटान की जद में आए परिवार अब किसी इंतजार में है कि कोई आया और उनकी मदद करें। लेकिन ऐसा कुछ रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है बेचू यादव ने कहा कि मैं बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के प्रति गंभीर मुझसे जो भी संभव मदद होगी मैं उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।