Breaking News

जनपद के थाना-मुबारकपुर, रौनापार, देवगाँव व जीयनपुर से 04 वारण्टी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वारंटी / वॉछित अपराधी की गिरफ्तारी के क्रम में चार वारंटी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार जो निम्नवत है-

1- थाना मुबारकपुर

प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 26.09.2021 को अभियान के क्रम में वारंटी असरफ पुत्र स्व0 हसनैन निवासी इस्माईलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 90/20217 धारा 8/20 NDPS Act. की बाउम्मिद गिरफ्तारी हेतु वारंटी अभियुक्त के घर पर दविश दी गयी, घर पर मौजूद मिला कि कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 11.55 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

2- थाना-देवगाँव

दिनाँक 26.09.2021 को उ0नि0 मेहरे आलम मय राह रोकथाम जुर्म-जरायम व NBW मा0 न्यायालय एसीजेएम कोर्ट नं0 10 मु0अ0 383/2013 धारा 3/2/5 लो0स0नि0क्ष0 अधि0 की तामिला हेतु दबिश हेतु ग्राम अहिरौली पहुचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपने घऱ के दरवाजे पर बैठा था जिससे नाम पूछा गया तो अपना नाम राजेश पुत्र भगौती नि0 अहिरौली थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया जिसको NBW मा0 न्यायालय एजीएम कोर्ट नं0 10 मु0अ0स0 383/2013 धारा 3/2/5 लो0स0नि0क्ष0 अधि का बोध कराते हुए समय करीब 11.30 हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार शुदा व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है । 

3- थाना-रौनापार

दिनांकः 26.09.2021 को रौनापार पुलिस द्वारा मु0नं0 2563/09 जे0एम0 आजमगढ़ कोर्ट न0 02 आजमगढ़ धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांरण्टी अभियुक्त शहबान खाँ पुत्र रोजन खाँ सा0 अजगरा मशर्की नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को उसके घर अजगरा मशर्की नैनीजोर से समय लगभग 11.10 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।

4. थाना जीयनपुर
 
आज दिनांक 26/09/2021 को प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे उनि0 ज्ञानप्रकाश तिवारी मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 109/17 धारा 60(2) आबकारी अधि व 272 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त राजेश राम पुत्र स्व बालकरन सा0 महदेवा थाना जीयनपुर आजमगढ़ को वारण्टी के घर ग्राम महादेवा से समय 07.50 AM बजे गिरफ्तार किया गया ।अग्रिम कार्यवाही की जा रहा है।

और नया पुराने