आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनाँक 26.09.2021 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराही के साथ रोकथाम जुर्म-जरायम मे मामूर देखभाल क्षेत्र करते हुए लालगंज मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि मु0अ0स0 167/2021 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पोस्को एक्ट व 3(2)5 SC ST Act से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त चन्दन यादव पुत्र संतोष यादव नि0 आर्यनगर कटघर लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ जो छावनी लालगंज में मौजूद है । मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर के उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय राह के छावनी लालगंज पर पहुचे तो एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर तेज कदमो से भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा भागते हुए व्यक्ति को 15- 20 कदम जाते जाते पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो चन्दन यादव पुत्र संतोष यादव नि0 आर्यनगर कटघर लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया। पकडे गये व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बता कर समय करीब 09.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
अभियोग पंजीकृत–
1- मु0अ0स0 167/2021 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4पोस्को एक्ट व 3(2)5 SC ST Act थाना देवगांव आजमगढ़,
गिरफ्तार शुदा व्यक्ति का नाम पता
1- चन्दन यादव पुत्र संतोष यादव नि0 आर्यनगर कटघर लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम –
(1) उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
(2) हे0का0 इशरार शेख थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
(3) का0 अर्जुन कुशवाहा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
