Breaking News

पुलिस मुठभेड़ मे अवैध तमंचा, कारतूस , चाकू , चोरी के सामान व चोरी की पल्सर बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर।

आज़मगढ़: दिनांक 19.09.2021 को वादी तुषार सोनी पुत्र महेश सेठ निवासी मुहल्ला सुसहुद्दी थाना सरायमीर आजमगढ़ हालपता थाना फरीदगंज तिराहा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थनापत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व प्रिन्टर को चुरा ले गये इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 201/21 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. सतीश कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा तत्काल घटना का अनावरण हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर को  निर्देशित किया गया। उक्त के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 25.09.21 को प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम मुहम्मदपुर थनौली के पास खड़े होकर वाहनो की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि भवतर जाने वाले मार्ग पर रोहूआ मुस्तफाबाद तिराहे के पास दो लोग लूट की योजना बनाकर लूट की तैयारी कर रहे है उनके पास असलहा और लूट करने के संशाधन भी है लूट करने की योजना बना कर किसी अकेले व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहे हैं इस सूचना पर विश्वास कर चौकी इंचार्ज गम्भीरपुर सतीश कुमार यादव व चौकी इंचार्ज गोसाईं की बाजार SI संजय कुमार सिंह मय हमराह को मौके पर जरिए दूरभाष बुलाया गया इस पर कुछ हीं देर बाद चौकी इंचार्ज गम्भीरपुर मय हमराह व चौकी इंचार्ज गोसाईं की बाजार मय हमराह आ गये, पुलिस टीम मुखबीर के बताये स्थान कि ओर चल दी रोहूंआ मोड़ के पहले कुछ दुर खडे होकर मुखबीर द्वारा इशारा किया गया, मुखविर के इशारे पर खडे दोनो व्यक्तियों के करीब पहुंचकर सम्बन्धित व्यक्तियों को टोका गया तो दोनो ने एक स्वर मे चिल्लाकर तेज आवाज में कहा की पुलिस आ गई जिसमे एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर निशाना साधकर जान से मारने की नियत से फायर किया लेकिन पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी तत्पश्चात एकबारगी दबिश देकर बिना मौका दिये दोनो बदमाशों को दिनांक 25/9/21 को समय 23.40 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । पकड़े गये बदमाशों से नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम उधम चौहान S/O महेन्द्र चौहान नि0उत्तरगावां Ps गम्भीरपुर आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमंचा देशी .315 बोर व दो अदद .315 बोर जिन्दा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर मिला तथा दूसरे ने अपना नाम प्रिंस कुमार S/O सतिराम निवासी नरवें PS बरदह आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष बताया तथा जामा तलाशी से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ तथा मौके पर ही एक पल्सर मोटरसाइकिल काले रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन न. UP50BW4061 बरामद हुआ जिसको पुलिस कब्जे में लेकर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ विवरण-  अभियुक्तगणो से कड़ाई से पूछताछ करने पर उधम चौहान S/O महेन्द्र चौहान ने बताया कि दिनांक 17.09.2021 को हम दोनो ने फरीदगंज तिराहे के पास से चोरी की है टार्च की रोशनी में देखा गय़ा तो एक अदद टार्च, दो अदद राड लोहे का व  एक अदद जैक मिला जिसके सम्बन्ध में पूछा गया तो दोनो ने बताया कि इसी राड से शटर तोड़कर उठाकर चोरी करते हैं तथा बरामद मोटरसाइकिल के वैध कागजात मांगा गया तो दिखा नही सके गिरफ्तारशुदा दोनो से बारी-बारी से पूछताछ की गई तो दोनो चोरो ने एक स्वर मे बताया कि हम लोग यहां लूट करने  के लिये इकठ्ठा हुए थे और यहीं पर लूट की योजना बनाकर कुछ देर में मौका पाकर घटना का अंजाम देते कि आप लोगो ने पकड़ लिया। आगे पूछताछ करने पर बताये कि फरीदगंज तिराहे से एक पल्सर मोटरसाइकिल व अलग-2 दुकानो से एक प्रिन्टर व बूफऱ आदि चोरी किये थे हमलोग उबारपुर में किराये के मकान लेकर रहते हैं  चोरी का सामान वहीं छिपाकर रखे हैं । इतमिनान होने पर दोनो को साथ लेकर बताये हुए स्थान पर आये जहां किराये का मकान लेकर रहते हैं उस कमरे में स्वयं दोनो जाकर रखा समान निकालकर दिये जिसमें एक अदद प्रिन्टर जिस पर FP50N-PM245 व बूफरपर F8D (दो अदद) लिखा है व जो थाना हाजा के मु.अ.स.201/21 से सम्बन्धित है तथा अन्य बरामद समान जिसमें स्पीकर 04 अदद ,साउन्ड बाक्स 05 अदद ,बालफैन 01 अदद ,लाइट 01 अदद ,एक अदद LCD टीवी मिला, पूछने पर बताया कि साहब यह भी सामान चोरी के ही हैं लेकिन बहुत पहले चोरी किये थे जो याद नही है इसके अतिरिक्त पल्सर मोटरसाइकिल के बारे में पूछा गया तो बताये साहब इस मोटरसाइकिल का सही नम्बर UP50BW4069 है हमलोगो ने इसकी प्लेट नम्बर बदल दिये हैं जिस पर  UP50BW4061 प्लेट लगा कर चलते थे। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

उधम चौहान S/O महेन्द्र चौहान नि0 उत्तरगावां Ps गम्भीरपुर आजमगढ़ 
प्रिंस कुमार S/O सतिराम निवासी नरवें PS बरदह आजमगढ़

बरामदगी

1. उधम चौहान के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा देशी .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व दो अदद .315 बोर जिन्दा कारतूस 
2. प्रिंस कुमार के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद
3. एक अदद प्रिन्टर FP50N-PM245 चोरी की बूफर स्पीकर 04 अदद ,साउन्ड बाक्स 05 अदद ,बालफैन 01 अदद ,लाइट 01 अदद ,एक अदद LCD टीवी, दो अदद राड ,एक अदद पल्सर मोटर सायकिल चोरी की नम्बर UP50BW4069

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0 206/21 धारा 307,467,468,471,411,398,401,413/414IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
 
पूर्व के आपराधिक इतिहास उधम चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी उतरगाँवा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

1- मु0अ0स0 46/19 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना गम्भीरपुर आजमगढ
2- मु.अ.स.47/19 धारा 41/411,413 भा.द.वि. थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3- मु.अ.स.224/19 धारा 41/411 भा.द.वि. थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
4- मु.अ.स.210/19 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
5- मु.अ.स.88/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
6- मु.अ.स.197/20 धारा 379/411 भा.द.वि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
7- मु.अ.स.198/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
8- मु.अ.स.51/21 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
9- मु.अ.स. 201/21 धारा 380/411/413/414 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
10- मु0अ0स0 206/21धारा 307,467,468,471,411,398,401,413/414IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ

पूर्व का आपराधिक इतिहास प्रिंस कुमार पुत्र सतिराम निवासी नरवे थाना बरदह आजमगढ़

1- मु.अ.स. 201/21 धारा 380/411/413/414 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2- मु0अ0स0 206/21धारा 307,467,468,471,411,398,401,413/414IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ

पूर्व की घटना का विवरण

1- मु.अ.स. 46/19 धारा 379/411 भादवि ............दिनांक 05.03.2019 को अभियुक्त उधम चौहान अपने पिता महेन्द्र चौहान के साथ रानीपुर रजमो गाँव मे 02 अदद साउण्ड बाक्स, अहूजा कम्पनी व मशीन व बेल्डिंग मशीन, स्टेब्लाइजर दिनांक 13.03.2019 को आरोपीगण उपरोक्त के पास से चोरी गयी सम्पत्ति कीमत लगभग 75000 रूपया बरामद   
2- मु.अ.स. 47/19 धारा 41/411/413 भादवि ............दिनांक 13.03.2019 को अभियुक्तगण उधम चौहान अपने पिता महेन्द्र चौहान के पास से अन्य चोरी की घटनाओ से सम्बन्धित डी.जे. व पम्प व कपड़े आदि बरामद हुआ।
3- मु.अ.स. 210/19 धारा 379/411 भादवि ............दिनांक 22.11.2019 को अभियुक्तगण उधम चौहान के पास से बैराडीह के पास से चोरी गयीएक अदद मो.सा. यू.पी. 50 जेड 9029 कीमत 30000 बरामद हुआ।
4- मु.अ.स. 224/19 धारा 41/411 भादवि ............दिनांक 12.12.2019 को अभियुक्त उधम चौहान के पास से दो अदद मोटर सायकिल नम्बर क्रमश  यू.पी. 50 जेड 9029 जो मु.अ.स. 210/19 से सम्बन्धित बरामद हुआ व एच.एफ डीलक्स मोटर सायकिल नम्बर यू.पी. 50 ए एन 3745 बरामद हुआ
5- मु.अ.स. 88/20 धारा 3/25आयुध अधि0 ............दिनांक 03.06.2020 को अभियुक्तगण उधम चौहान के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद 
6- मु.अ.स. 197/2020 धारा 379/411 भादवि ............दिनांक 10.11.2020 को शेखवलिया गाव से चोरी गयी मोटर सायकिल एवेन्जर 220 सीसी नम्बर यू.पी. 50 ए.एस 4463 कुल कीमती 80000 बरामद 
7- मु.अ.स. 198/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 ............दिनांक 15.11.2020 को आरोपी उधम चौहान के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद
8- मु.अ.स. 51/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट ............दिनांक 14.03.21 को आरोपी उधम चौहान के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद 
9- मु.अ.स. 201/21 धारा 457/380/411/413/414भादवि ............दिनांक 25.09.2021 को आरोपी उधम चौहान के कब्जे से एक अदद प्रिन्टर FP50N-PM245 चोरी की बूफर स्पीकर 04 अदद ,साउन्ड बाक्स 05 अदद बरामद हुआ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्र.नि. ज्ञानू प्रिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ.नि. संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपर आजमगढ़
3. उ.नि. सतीश कुमार सिंह चौकी प्रभारी गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 बैजनाथ सरोज, का0 अनूप रावत यादव, का0 राजेश यादव, का0 रघुबीर यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने