Breaking News

जमीन रजिस्ट्री की जगह मिली जान मारने की धमकी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

कोतवाल ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई।

आज़मगढ़:  जीयनपुर कोतवाली के बेरमा गांव निवासी रामभजन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर जालसाजी करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
 रामभजन ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति अपनी जमीन बेचने की बात मुझसे की। रजिस्ट्री की बातें पक्की हो जाने पर मैंने उन्हें चेक और खाते मैं अंतरण के माध्यम से 16 लाख साठ हजार रुपए दिया।
पैसा देने के बाद जब मैंने जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो उक्त व्यक्ति ने कई बार बहानेबाजी किया। उसके बहाने से ऊब कर जब मैंने अपना पैसा ही वापस मांगा तो उनके द्वारा फर्जी चेक दे दिया गया।
अब मैं पैसा मांग रहा हूं तो मुझे जान मारने की धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

और नया पुराने