Breaking News

बिलरियागंज: 01 किग्रा0 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह देखभाल क्षेत्र भ्रमण तलाश वंछित अपराधी में मामूर होकर मधनापार तिराहे पर मौजूद थे जहाँ ईगल मोबाइल में नियुक्त का0 राकेश तिवारी व का0 शशि प्रकाश सिंह मिले जिनसे अपराधियों के सम्बन्ध में वार्ता की जा रही थी कि मुखबिर खास आकर बताया कि साहब एक व्यक्ति मोहम्मदपुर की तरफ से अण्डाखोर तिराहे की तरफ पैदल आ रहा हैं उसके पास एक सफेद झोले में नाजायज गांजा भी हैं, इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मिथिलेश कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी सगड़ी को इस सूचना से जरिये संचार माध्यम से अवगत कराते हुए मय हमराह कर्म0गण व ईगल मोबाइल व मुखबिर खास के मधनापार तिराहे से प्रस्थान कर अण्डाखोर के पास पहुँचकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि क्षेत्राधिकारी सगड़ी भी आ गये तब तक एक व्यक्ति अण्डाखोर की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया कि मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा एक वारगी हिकमत अमली से आने वाले व्यक्ति को तिराहे से करीब 50 कदम की दूरी से पहले ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम पता मो0 आजम उर्फ सिबू पुत्र मो0 मौलाना सा0 मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया, उसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से प्लास्टिक के सफेद झोले में एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। अवैध गांजा रखने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा और अपनी गलती का बार- बार माँफी मांगते हुए बता रहा हैं कि साहब इस गांजे को मैं घुम फिरकर बेचकर अपना जीविका चलाता हूँ। अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS ACT का दण्डनीय अपराध बताकर समय करीब 09.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

मो0 आजम उर्फ सिबू पुत्र मो0 मौलाना सा0 मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

 01 किग्रा0 200 ग्राम नाजायज गांजा ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 174/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

 1-उ0नि0 मिथिलेश कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
 2- का0 संजय कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
 3- का0 नरेन्द्र सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
 4- का0 अभिमन्यु मिश्रा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
 5- का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
 6- का0 शशि प्रकाश सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने