आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तारी एनबीडब्लू अभियुक्तगण के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन मे व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व उ.नि. संजय सिंह चौकी प्रभारी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के भ्रमणशील थे कि सन्तोष कुमार पुत्र मंगरूराम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा जरिये दुरभाष बताया कि मेरा चाचा मिठाई लाल पुत्र स्व0 शूलचन्द उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जिला आजमगढ़ जिससे पुरानी जमीनी विवाद है मेरे घर पर मारने के लिये आये है जिसके पास अवैध तमंचा है इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर मिठाई लाल उपरोक्त मौजूद था जो पुलिस टीम को देखकर भागना चाहा कि दौडाकर समय करीब 11.40 बजे पकड लिया गया. पकडे गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरे पास नाजायज तंमचा है इस लिए आप लोगो को देखकर भाग रहा था कि आप लोगो ने पकड लिया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद नाजायज तमंचा तथा 04 अदद जिन्दा कारतुस 303 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मिठाई लाल पुत्र स्व0 शूलचन्द निवासी ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जिला आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष
बरामदगी का विवरण
एक अदद नाजायज तमंचा तथा 04 अदद जिन्दा कारतुस 303 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0 सं0 213/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ.नि. संजय सिंह चौकी प्रभारी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. HC रामचन्द्र यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. हे0का0 मनोज सिंह चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ,
4. का0 सुनील कुमार यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़,
5. का0 शैलेन्द्र यादव चौकी गोसाई की बजार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
