आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तारी एनबीडब्लू अभियुक्तगण के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन मे व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 07.09.21 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल क्षेत्र मे रवाना थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 260/2018 धारा 366,376डी भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ मे फरार व वान्छित अभियुक्त राजन राजभर पुत्र कुमार राजभर निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ अपने घर पर आया है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजन राजभर को उसके घर से कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 20.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
. राजन राजभर पुत्र कुमार राजभर निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0 अ0 सं0 260/2018 धारा 366,376डी भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
म.का. रत्नावली कुशवाहा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
