आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़: दिनांक 27.10.2020 को श्री संतोष सेठ पुत्र लालसा सेठ ग्राम ककरही थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं प्रार्थी अपनी दुकान बन्द करके अपने मोटरसाइकिल से घर जाते समय घर के करीब पहुँचने वाले थे कि देउरपुर सीवान के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने समय करीब 05.45 बजे रोककर असलहे से डरा कर गाड़ी की डिग्गी में रखा लगभग 2.300 ग्राम चाँदी और 30 ग्राम सोने के अभूषण लेकर चले जाना कि आवेदक के दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 187/2020 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया । विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त शिवशंकर यादव उर्फ रमाशंकर उर्फ शंकर यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया । जिसकी विवेचना प्रचलित है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत क्षेत्र में मामूर होकर मुखबीर सूचना के आधार पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ मय हमराहियान के अभियुक्त शिवशंकर यादव उर्फ रमाशंकर उर्फ शंकर यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 08.10.2021 को समय करीब 09.30 बजे कन्धरापुर से बिलरियागंज को जाने वाले तिराहे के पास कन्धरापुर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 187/2020 धारा 392 भा0द0वि0 व बढ़ोतरी धारा 411 भादवि थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 59/21 धारा 307/419/420/467/468/471/504/506 भादवि थाना अतरौलिया
2. मु0अ0सं0- 132/20 धारा 386/504/506 भादवि थाना महराजगंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
शिवशंकर यादव उर्फ रमाशंकर उर्फ शंकर यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
जामा तलाशी के दैरान अभियुक्त के पास से लूट की धनराशि में से 1000 रूपया बरामद हुआ ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. प्र0नि0 बिन्द कुमार थाना कप्तानगंज
2. का0 विनय शंकर मिश्रा,
3. का0 अंकुर तिवारी,
