आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
6 शिक्षक अनुपस्थित।
दस परिचारकों को किया निलंबित।
एक सप्ताह में माँगा स्पस्टीकरण।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मृति इंटर कॉलेज अजमतगढ़ का सुबह लगभग 12:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने विद्यालय पर बिना किसी सूचना के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी को अनुपस्थित पाया एवं विद्यालय में साफ सफाई आदि नहीं थी साथ ही साथ अध्यापक विद्यालय में मौजूद रहते हुए भी पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे। जिससे छात्र लान में टहल रहे थे जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी भड़क उठे और उन्होंने 10 परिचारिका समेत को निलंबित करते हुए कुल 6 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए जिन पर कार्रवाई की गई साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्था एवं गंदगी देख 10 परीचारकों को निलंबित कर दिया एवं जो अध्यापक विद्यालय में उपस्थित थे वह पठन-पाठन का कार्य नहीं करा रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1 सप्ताह में समस्त लोगों से अनुपस्थित पर स्पष्टीकरण मांगा है इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्था 10 परिचारकों के होते हुए भी नहीं हो पा रही थी। एवं अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहते हुए भी पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे। जिससे छात्र टहल रहे थे एवं स्वयं प्रधानाचार्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। 6 अध्यापक भी अनुपस्थित पाए गए हैं, जिनमें 23 लोगों का वेतन रोकते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।