Breaking News

छात्र नेता कुंदन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लगवाया वैक्सीनेशन शिविर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

छात्र-छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन।

छात्रों के हित की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा- कुंदन सिंह

आगे भी महाविद्यालय में कराया जाएगा वैक्सीनेशन।

आजमगढ़: जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र नेता कुंदन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर लगवाया, जिसमें छात्र छात्राओं को कोविडशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान लगभग ढाई सौ छात्र छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया।
कुंदन सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन था। उसी दिन महाविद्यालय में हम शिविर लगवाना चाह रहे थे, लेकिन कुछ कारणों से उस दिन संभव नहीं हो सका। आज यह शिविर लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी महाविद्यालय परिवार में हमारे बहुत से छात्र और छात्राओं को वैक्सीन नहीं लग पाई है। मेरा प्रयास रहेगा कि सभी का वैक्सीनेशन कराया जाए। कोरोना से बचाव किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं छात्रों के हित की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा। अगर महाविद्यालय परिवार में किसी भी छात्र या छात्रा को कोई समस्या आती है, तो वह हमसे निसंकोच कह सकता है। मैं उनकी समस्याओं के निस्तारण का पूरा प्रयास करूंगा। इस दौरान शिक्षकों में  राजेश कुमार यादव, विष्णु सहाय और छात्रों में नीलेश सिंह , प्रदुम विश्वकर्मा, योगेश विश्वकर्मा, सुमित चौबे आदि लोगों को कोविडशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई।

और नया पुराने