Breaking News

पुलिस कप्तान ने किया जीयनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य जीयनपुर कोतवाली में गुरुवार को बिना किसी सूचना के धमक पड़े। अचानक पुलिस अधीक्षक के पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया  मात्र दस मिनट तक थाने में रहे कप्तान ने शस्त्रागार, मेस, निर्माणाधीन आवास, अपराधिक पत्रावलियो के रखरखाव का निरीक्षण किया। 
थाना समाधान दिवस के रजिस्टर में लंबित मामलों को देखकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मौके जाकर निस्तारित किया जाए ।इसमें किसी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पडने वाली जनता की शिकायतों को कम से कम समय में निस्तारित की जाए।
कप्तान औचक निरीक्षण में उपनिरीक्षक केसर यादव और थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।कोतवाल दिनेश यादव न्यायालय चले गए थे।कप्तान ने पुलिसकर्मियों को मामूली घटनाओं में भी सदैव अलर्ट रहने का निर्देश दिया ।

और नया पुराने