आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि कक्षा-1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये जाने वाले निःशुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा क्रय से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित किये जाने हेतु कतिपय कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
बीएसए ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर यह सुनिश्चित किया जाए कि शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावक का बैंक खाता आधार से सीडेड और सक्रिय हो, क्योंकि डीबीटी की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खाते में ही भेजी जायेगी। उन्होने कि छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों को तत्काल सूचित किया जाए कि उनका बैंक खाता जो आधार से सीडेड है, उस बैंक खाते में गत दो माह के अन्दर कोई एक लेन-देन (डेबिट या क्रेडिट) होना अनिवार्य है, अन्यथा डीबीटी की धनराशि नही भेजी जा सकेगी।
उपर्युक्त के परिप्रेक्ष्य में जनपद के परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों प्राध्यापक से अपेक्षा है कि अपने स्तर से छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों को तत्काल अवगत कराये कि उनका बैंक खाता आधार से सीडेड हो तथा उस बैंक खाते में गत दो माह के अन्दर कोई लेन-देन (डेबिट या क्रेडिट) कर लिया जाय, ताकि डीबीटी की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खाते में सफलतापूर्वक भेजी जा सके। उक्त निर्देश का अनुपालन समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
