Breaking News

लगातार 36 वर्षों से चली आ रही क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला के मंचन की तैयारी पूरी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट- विशाल कुमार

आज़मगढ़:अतरौलिया- विगत 36 वर्षों से लगातार चली आ रही छितौनी खास ग्राम सभा की ऐतिहासिक रामलीला आज से शुरू हो रही है जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस रामलीला में क्षेत्र ही नहीं दूर दराज से भी लोग रामलीला को देखने आते हैं ।रामलीला समिति द्वारा इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा रामलीला का मंचन बृहस्पतिवार शाम से शुरू हो जाएगा ,जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला में प्रमुख भूमिका निभाई जाएगी और इसमें आसपास के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा भगवान राम लक्ष्मण सीता समेत अन्य किरदार का सजीव मंचन किया जाता है।
रामलीला आज बृहस्पतिवार से शुरू होगी और लगातार 10 दिनों तक चलेगा। रामलीला नवरात्र के पहले दिन से शुरू होता है और लगातार 10 दिनों तक अलग-अलग रामायण के कांड का विमोचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाता है। रामलीला दसवें दिन समाप्त होता है तत्पश्चात एक वृहद मेले का भी आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा कराया जाता है जिसमें लोग पहुंच कर लाभ उठाते हैं ।।रामलीला समिति के दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 1985 से निरंतर यहाँ रामलीला का मंचन स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता है जिसमें गांव के ही कलाकार होते हैं ।रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह ,रावण जन्म ।दूसरे दिन राम जन्म, विश्वामित्र मंगनी, ताड़का वध ।तीसरे दिन धनुष यज्ञ और राम विवाह चौथे दिन राम केवट संवाद, राम वन गमन ।पांचवें दिन बालि सुग्रीव संवाद ,बालि वध। छठे दिन लंका दहन, अंगद रावण संवाद ।आठवें दिन लक्ष्मण शक्ति, नौवें दिन रावण मेघनाथ कुंभकरण वध तथा दसवें दिन एक वृहद मेले का आयोजन किया जाता है तथा रात में धार्मिक नाटक की प्रस्तुति की जाती है ,जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।

और नया पुराने