Breaking News

जर्जर सड़क होने से यात्री परेशान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट- विशाल कुमार

आज़मगढ़: बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के देउरपुर बाजार से बनकट जगदीश भाऊपुर ग्राम पंचायत होते हुए  ग्राम पंचायत सारंगपुर तकिया तक जाने वाले  इस लिंक मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी है ,जिस पर से गुजरने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
बता दें कि देउरपुर बाजार से जाने वाली इस सड़क की लम्बाई लगभग तीन किलोमीटर है जिसकी गिट्टियां उखड़ उखड़ कर खेतों में चली जा रही है जिसके कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बनते जा रहे हैं । क्षेत्र के महेंद्र मिश्र, पूर्व प्रधान श्यामनरायन सिंह, पूर्व प्रधान हरिहर दत्त दूबे, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, जगतनरायन गौतम सहित जारूक युवा राहुल मिश्रा ने बताया है कि सड़क की मरम्मत के लिए कयी बार विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी इस सड़क का मुआयना करने तक नहीं आया है।  इन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक उपेक्षा के चलते सड़क की हालत काफी खराब होती जा रही है जिसका खामियाजा आने जाने वाले राहगीर भुगत रहे हैं। जागरूक युवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अविलंब सड़क मरम्मत की मांग की है जिससे आवागमन ठीक से हो सके।

और नया पुराने