आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: मिशन शक्ति अभियान द्वारा कुंवर सिंह उद्यान में चलाया जा रहा है योग प्रशिक्षण शिविर में आज सभी महिलाओं को योग की बारीकियां सिखाई गई।
जिसमें रवि प्रकाश यादव ने योग के फायदे बताते हुए महिलाओं को स्वस्थ व निरोग जीवन जीने के लिए अपने दिनचर्या में योग का समावेश कराने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला हो या पुरुष भगवान ने सभी को दो हाथ दो पैर दो आंख दे रखे हैं इसलिए सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए, चाहे महिला हो या पुरुष सभी एक समान दृष्टि से देखे जाने चाहिए l
