Breaking News

मादक पदार्थ का सेवन कर दो दोस्तों ने कह दिया दुनिया को अलविदा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: - जीयनपुर कोतवाली के धौरहरा गांव में दो दोस्तों ने बीती शाम एक साथ जहर का सेवन कर लिया। परिजनों को सूचना मिली तो आनन-फानन में दोनों को आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में ही एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने आज सुबह अंतिम सांस ली। पुलिस जांच पड़ताल कार्रवाई में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
धौरहरा निवासी 18 वर्षीय अनस पुत्र परवेज अहमद और बिलरियागंज थाना के भवा रायपुर पट्टी टंडन राय निवासी लारेब पुत्र शेर मोहम्मद में गहरी दोस्ती थी। लारेब अपने ननिहाल में रहता था। दोनों कक्षा 11 के छात्र थे और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजानशहीद में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त शाम को एक साथ ही घूम रहे थे और इसी दौरान किसी कारण से दोनों ने सल्फास का सेवन कर लिया। फिर अपने अपने घर चले गए। खाना खाने के दौरान जब तबीयत बिगड़ने लगी तो एक दूसरे को कॉल किए फिर घर वालों को भी बताए। घर वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में दोनों को लाद फांद कर आजमगढ़ के लिए लच्छीरामपुर स्थित एक ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां अनस ने रात में ही दम तोड़ दिया जबकि लारेब ने सुबह 10:45 अंतिम सांस ली। परिवार में कोहराम मचा था। परिवार वाले समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर एक साथ दोनों ने क्यों मरने का फैसला ले लिया।

और नया पुराने