आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
यातायात के नियमों का करें पालन।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर चौक पर देर शाम जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में एसआई श्याम सिंह, एसआई रामगोपाल त्यागी मयफोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग की। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले 10 बाइक सवार लोगों का चालान काटा। वहीं कुछ लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए छोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से अपील किया क्यों वाहनों को बिना हेलमेट केना चलाएं सीट बेल्ट का प्रयोग करें और अपने कागजात दुरुस्त रखें। चेकिंग के दौरान वाहन चालक बचने के लिए गली मोहल्लों का सहारा लेकर निकलते भी नजर आए।