Breaking News

प्रदर्शन कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 9 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: विकासखंड अजमतगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपकर अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह ही क्षेत्र पंचायत विकास निधि और सम्मानजनक मानदेय की मांग की गई। 
प्रधान क्षेत्र पंचायत महासंघ उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला के आवाहन पर शुक्रवार को दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।बी डी ओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत रमेश शुक्ला को मांगों का पत्र सौंपा। 
पत्रक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मांग की है कि बीडीसी सदस्यों को भी अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति अधिकार और विकास ₹500000 का मानदेय परिवार को सुरक्षा सहित देश सभी मांगों को माना जाना चाहिए।
 इस दौरान अजेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह तेज नारायण अमित यादव, शिव प्रसाद यादव, हरेंद्र चौहान,जोगेंद्र, राधेश्याम, सहित दर्जनों बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।

और नया पुराने