आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जातिगत जनगणना कराने एव वैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग।
महामहिम के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील पर शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ओबीसी मोर्चा द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जातिगत जनगणना कराने एवं बैलेट पेपर से चुनाव कराने एवं ईवीएम मशीन के द्वारा निकले पैड की सत प्रतिशत मिलान कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपकर जमकर प्रदर्शन किया।
राम विनय पटेल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने धरना प्रदर्शन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जिस तरह से एनआरसी लाकर 19 लाख पर लोगों को नागरिकता से वंचित किया जा रहा है और 14 एससी एसटी ओबीसी के लोग एवं 5 लाख माइनॉरिटी के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं, दस्तावेजों के अभाव में एक बड़ी आबादी नागरिकता के अधिकार से वंचित रह जा रही है। साथ ही साथ वर्ष 2004 से सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए एवं पूरे भारत में ओबीसी की जातिगत जनगणना कराई जाए। जिसके आधार पर उन्हें आरक्षण का व अन्य लाभ दिए जाएं। जो कि पिछले 74 सालों से पिछड़ा वर्ग की आबादी के लोग आबादी अधिक होने के बाद भी अपने अधिकारों से वंचित है। ऐसे वंचितों के लिए उसकी जनगणना कराकर उनके अधिकार दिए जाएं एवं सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून जो किसानों के विरोध में हैं। उसे वापस लिया जाएं आदि मांगों को समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान शैलेश यादव, जय बहादुर मौर्य, वीरेंद्र भारती, रामलखन, सुभाष, राजकुमार, मनोज यादव, कुंवर, दीपचंद, बंसराज, धर्मेंद्र यादव, करुणेश कांत, राम रतन, मुनीब यादव आदि लोग मौजूद थे।