आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी सगड़ी के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने जीयनपुर में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि आजमगढ़ में देश के गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है जो ऐतिहासिक है।
आजमगढ़ के लिए विश्वविद्यालय एक बड़ी उपलब्धि है। इससे आजमगढ़ का शैक्षणिक वातावरण और भी निखरेगा । इस कार्यक्रम में सगड़ी व जनपद के समस्त विधानसभाओं से अधिक से अधिक लोग पहुंचेंगे उन्होंने सगड़ी के लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुँचने की अपील किया।इस अवसर पर रवि राय जिला मंत्री, जय प्रकाश सिंह सदस्य जिला कार्य समिति, तारकेश्वर ओझा,तारक तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।