आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडेरुआ गांव निवासी राजू गौड़ पुत्र लल्लन गौंड को बुधवार को सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया 108 नंबर एंबुलेंस पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पर भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया जहां उसका इलाज अभी चल रहा है।
वही राजू परिवारिक प्रताड़ना से पीड़ित रहता था जिससे वह अवसाद ग्रस्त हो गया था एवं शराब का आदि बन चुका था किसी बात को लेकर बीती रात उसने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए चाकू पेट में मार लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है राजू एवं परिवार की प्रताड़ना से शुद्ध होकर पत्नी भी मायके जाकर रहने लगी थी ।
वही उसने स्वयं 108 एंबुलेंस को फोन कर एंबुलेंस बुलाया और एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया इलाज के दौरान तबीयत गम्भीर बनी हुई है।जबकि जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई है । राजू को तीन लड़का और एक बेटी भी है उसकी पत्नी मायके में रहती है। संबंध में एयरपोर्ट कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि चाकूबाजी की किसी घटना की जानकारी अभी तक नहीं आई तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
