Breaking News

स्वस्थ जीवनशैली अपनायें, मधुमेह को दूर भगायें – सीएमओ

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मधुमेह के रोगी दवा के सेवन में न करें लापरवाही 

हरी सब्जी, मौसमी फल का करें सेवन 

आलू, चीनी तथा चावल से करें परहेज   

करें योग तथा व्यायाम, रहें स्वस्थ  

आजमगढ, 18 नवम्बर 2021 : जीवनशैली बिगड़ने से हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। इन्हीं बीमारियों में से एक है डाइबिटीज़ यानी मधुमेह। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने कहा की यह ध्यान देने वाली बात है कि मधुमेह पहले 50 साल से ऊपर के लोगों को होती थी लेकिन आज हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी से ग्रस्त है। अगर अपनी जीवनशैली को संतुलित रखा जाए तो मधुमेह से बच सकते हैं। अगर मधुमेह से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर की देख-रेख में दवा एवं नियमित खानपान व दिनचर्या से स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
मंडलीय जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ राजनाथ ने बताया  कि खानपान  और सोने - जागने के अनियमित जीवनशैली की वजह से मधुमेह मरीजों की संख्या बढ़ रही है।  जिस कारण 35 वर्ष तक के युवा भी आज इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं।   

मधुमेह के प्रमुख लक्षण-

वजन का कम होना | 

बार-बार भूख व प्‍यास और पेशाब लगना।

थकान व पिडंलियो में दर्द का होना | 

किसी भी घाव का देरी से भरना।

हाथ पैरों में झुनझुनाहट, सूनापन या जलन का होना ।

मधुमेह मरीज के लिए उपाय – 

हरी सब्जियॉं, खीरा, ककडी, टमाटर, प्‍याज, लहसुन, नींबू उपयोग कर सकते है | ज्‍वार, चना व गेहूं के आटे की रोटी (मिस्‍सी रोटी) काफी उपयोगी है| सोयाबीन, मूंगफली, सूर्यमुखी के तेल को  प्रयोग में लेना चाहिए।  मधुमेह मरीजों के  भोजन का समय निश्चित होना चाहिए और लम्‍बे समय तक ‍भूखा नहीं रहना चाहिए। 
करेला, मेथी आदि से  कुछ मधुमेह रोगियों को थोडा फायदा हो सकता है| लेकिन केवल इन्‍ही पर निर्भर रहना दवाओं  का उपयोग न करना सही नहीं है ,मरीज को जोखिम में डाल सकता है। 
हरी सब्जी, मौसमी फल का सेवन करें और आलू,चीनी,चावल से परहेज करें। घर पर अपना ब्लड शुगर नाप सकते हैं, लेकिन स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। 

योग तथा व्‍यायाम-

लगभग 20-40 मिनट तेज चलना, तैरना तथा साइकिल चलाना।  साथ ही यह भी सुनि‍श्‍चित करना होगा कि आपका शरीर व्‍यायाम करने योग्‍य है कि नहीं।  डॉक्टर की परामर्श के अनुसार ही योग तथा व्यायाम करें।  
कोरोना अभी भी खत्म नहीं हुआ है इसलिए मधुमेह मरीज कोविड नियमों का पालन जरूर करें,भीड़ का हिस्सा न बनें। मानव दूरी बना कर रहें, बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

और नया पुराने