आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: स्वाधीनता का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में पूरे देश में मनाया जा रहा है ।इसी क्रम में अजमतगढ़ खंड का कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को अजमतगढ़ बाजार में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए संघ के मनोज कुमार श्रीवास्तव जिला प्रचार प्रमुख ने बताया कि तमाम बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली इसी क्रम में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हम स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहे है।जिसमें भारत माता का एक भव्य रथ बनेगा। गांव-गांव जाकर पूजन कर किया जाएगा ।जिसमें स्वाधीनता में शहीद हुए हमारे देश के लोगों के बारे में बताया जाएगा वह स्वाधीनता में दिए गए बलिदानों को याद किया जायेगा।