Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता का निधन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जीयनपुर बाजार खास निवासी रमन जायसवाल 80 वर्ष पुत्र बहराइची का बुधवार की रात्रि में लगभग 2:00 बजे देहावसान हो गया वे। लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। स्वर्गीय श्री जायसवाल भाजपा जीयनपुर के मंडल अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष  10 साल तक रहे। उन्होंने भाजपा के सुसुप्त अवस्था में बेहतरीन कार्य किया। जिसको आज भी याद किया जाता है ।उनके पीछे एक पुत्र अभिषेक जायसवाल व चार पुत्रियां,पत्नी सहित भरा पूरि परिवार हैं ।पूरे जीयनपुर में इसकी मृत्यु से शोक है।उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने में पहुंचने वालों में देवेंद्र सिंह पू्र्व भाजपा प्रत्याशी,मनोज कुमार श्रीवास्तव जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर्यमगढ़, दिवाकर सिंह, अजय सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सिंह,मदन श्रीवास्तव, लालू जायसवाल, अरविंद जायसवाल,अभिषेक मद्धेशिया,संतोष जायसवाल, जय प्रकाश सिंह ,चंद्रशेखर सिंह आदि सहित क्षेत्र के तमाम भाजपाई वआम जनता ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

और नया पुराने