Breaking News

जीयनपुर चैयरमैन हरिशंकर यादव ने डाला छठ पर दी बधाई, परंपरा अनुसार किया सामानो का वितरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत चेयरमैन हरिशंकर यादव ने आज डाला छठ के मौके पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए व्रती महिलाओं के बीच सामानों का वितरण किया।
इस दौरान चेयरमैन हरिशंकर यादव ने छठ के महापर्व पर नगर वासियों को बधाई देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी नगरवासियों और क्षेत्रवासियों के बीच नारियल, लोटा झोला और साड़ी आदि सामानो का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि आस्था के महापर्व डाला छठ के अवसर पर आज नगर वासियों की सुविधाओं को देखते हुए कोईरिया पोखरे पर नगर पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है इसके अलावा कोई भी हादसा ना हो इसलिए वह करें कि चारों तरफ खतरे का निशान लगा दिया गया है।
हरिशंकर यादव ने कहा कि नगर पंचायत की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहा हूँ हमारे नगर में किसी को कोई समस्या हो तो वह मुझसे कहा सकता है मैं समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तैयार रहूंगा इसी के साथ ही उन्होंने डाला छठ पर्व पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दीं।

और नया पुराने