आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
चुनाहवा बाजार में हुई समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं ने भरा जोश।
2022 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाए कार्यकर्ता।
पांचवी बार बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प।
आजमगढ़। जिले के सगड़ी विधानसभा के चुनाहवा स्थित हाल में बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा की समीक्षा बैठक की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार शास्त्री जी रहे ।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष आजमगढ़ अरविंद कुमार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल विजय कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी प्रत्याशी सगड़ी विधानसभा शंकर यादव रहे।
सर्वप्रथम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व कांशी राम की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओंकार शास्त्री ने 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। तो वही बसपा नेता शंकर यादव ने आने वाले 2022 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार वह बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
तथा आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए संकल्प लिया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विमल, महाप्रधान रामवृक्ष गौतम, सेक्टर अध्यक्ष विजय कुमार, मंगल प्रसाद श्रीकांत बौद्ध ,राजेंद्र प्रसाद, हीरा मौर्या ,रामानंद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।