Breaking News

बसपा नेता शंकर यादव ने विशाल डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के हरैया ब्लाक के ग्राम सभा अजगरा मगर्वी बेलहिया में हो रहे विशाल डे नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन सगड़ी विधानसभा के बसपा के प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव ने फीता काटकर किया।
इस दौरान शंकर यादव ने कहा कि सगड़ी की जनता ने अगर आशीर्वाद दिया तो देवरांचल में खेल स्टेडियम बनेगा। वहीं उद्घाटन मैच बेलहिया व मेहरा के बीच खेला गया। जिसमें मेहरा को 29 पॉइंट, बेलहिया को 22 पॉइंट मिला। 7 पॉइंट से मेहरा टीम विजयी हुई। उपस्थित ग्रामीण व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शंकर यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे खेलने वाले खिलाड़ी हैं। जरूरत है इन्हें सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने की प्रदेश और देश की सरकारों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल के संसाधन उपलब्ध कराकर गांव की प्रतिभाओं को तराशने और तलाशने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सगड़ी में स्टेडियम बन गया तो गांव के अच्छे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर  प्रधान जितेंद्र पासवान, अनिल मौर्य , पूर्व प्रधान अंगद यादव ,पूर्व सैनिक त्रिलोकी यादव, विश्वनाथ पहलवान, विजय प्रताप यादव सहित स्थानीय ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 
और नया पुराने