आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़/अतरौलिया।आगामी त्योहर को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा रविवार को सराफा दुकानों तथा बड़े व्यापारियों के सीसीटीवी कैमरे आदि को सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखा गया। लोगों को दुकान के आस-पास संदिग्धो पर नजर रखने की सलाह दी गई ।आगामी त्योहार शुरू हो रहे हैं, जिससे बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। मंगलवार को धनतेरस, बुधवार को छोटी दीपावली, हनुमान जयंती, नरक चतुर्दशी, गुरुवार को दीपावली शुक्रवार को गोवर्धन पूजा है। इसके बाद भैया दूज का पर्व है। दीपावली पर्व के दृष्टिगत सोने, चांदी की दुकानों पर काफी मात्रा में सोने चंँदी व उनके आभूषणों की खरीदारी की जाती है।त्योहार पर संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर पंचायत में सर्राफा की दुकानों को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि यदि किसी सर्राफा व्यापारी को असुरक्षा महसूस हो रही तो वह हमें सूचित करे। पर्व को देखते हुए उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी।या फिर पुलिस गश्त/मौजुदगी की आवश्यकता है तो अपने नजदीकी थाने से व अपने क्षेत्र में चलने वाले डायल-112 से संपर्क कर अपना नाम, पता व मोबाईल नम्बर नोट करा दें। तत्काल सहायता के लिए 112 नम्बर पर सीधा फोन करके भी सूचित कर सकते है। साथ ही उच्चाधिकारियों के मोबाईल नम्बर के साथ-साथ डायल 112 के पुलिस कर्मियों को भी मोबाईल नम्बर अपने-अपने पास रखें। जिससे आपातकाल की स्थिति में शीघ्रता से सूचना दे सकें। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया द्वारा नगर पंचायत के सभी छोटे बड़े सर्राफा व्यापारियों के दुकानों को देखा गया तथा अन्य व्यापारियों की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता को भी देखा गया। इस मौके पर प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित, मनोज, विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


