आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में सगड़ी तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में बुढ़नपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कार्य से विरत रहे।अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि सगड़ी तहसील के अधिवक्ता महेंद्र गौर के साथ सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर हमारे अधिवक्ता साथी के समर्थन में बुढ़नपुर तहसील के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे साथ ही विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक सगड़ी के उप जिला अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम अधिवक्ता सगड़ी तहसील का समर्थन करेंगे इस मौके पर महामंत्री सूर्य प्रकाश यादव जगत नारायण तिवारी मिथिलेश सिंह बलराम यादव वीरेंद्र यादव भैरव यादव जय प्रकाश पांडे शीतला सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया
बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में सात दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजक रमाशंकर सिंह ने बताया कि जनकल्याण लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है क्षेत्र के लोगों का बड़ा ही सहयोग मिल रहा है यज्ञशाला में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण करके यज्ञ आहुति दी जाती है इतना ही नहीं बिंद्रावन से भागवत गीता का पाठ एवं प्रवचन करने के लिए के लिए वृंदावन से कथावाचक रसराज मृदुल द्वारा प्रतिदिन सायंकाल 7:00 बजे के करीब भागवत गीता का पाठ कराया जाता है जिसमें उन्होंने बताया कि आज के परिवेश में संस्कार जैसी शिक्षा विलुप्त होती जा रही है और हम अपने पुरानी पद्धति को भूलते जा रहे हैं आज के परिवेश में हम तो शिक्षित जरूर हो रहे हैं लेकिन संस्कार हम लोगों के बीच से बिलुप्त होता जा रहा है हम विदेशी संस्कृति को अपना रहे हैं जिसके चलते हमारी वसुधैव कुटुंबकम की भावना और जगतगुरु कहा जाने वाला देश भारत के सामने एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हुआ है जिसके सनातन धर्म की पूजा पूरा विश्व करता था आज के समय में संस्कारों की शिक्षा ना होने से हम पशुपत जीवन व्यतीत कर रहे हैं इस मौके पर प्रिंस सिंह देवेंद्र सिंह गुडलक सिंह सिद्धार्थ सिंह सत प्रकाश मिश्रा सुनील यादव रामाश्रय यादव रूद्र प्रकाश शर्मा रमाशंकर वर्मा रणजीत सिंह सुकट संतोष सिंह बृजेश सिंह वीरेंद्र सिंह वीरभद्र सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
