आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: अतरौलिया- विधानसभा निर्वाचन 2022 के अंतर्गत सोमवार 1 नवंबर से निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची आलेख का प्रकाशन किया गया ।पिछले समय में जो सतत पुनरीक्षण चला है उन सभी दावे आपत्तियों को खारिज करते हुए नई मतदाता सूची जारी की गई। इसी मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी । मतदाता पुनरीक्षण सूची कार्यक्रम में 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाएगा तथा प्रत्येक रविवार को मतदाता केंद्र पर कैंप का आयोजन किया जाएगा ।तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह बताया कि मतदाता सूची के आधार पर जिनके नाम जुड़े नहीं होंगे वह फार्म 6 भरेंगे, जिनका नाम हटाना होगा उनके लिए फार्म 7 भरा जाएगा ,नाम में किसी प्रकार का अंकन गलत है तो उसके लिए फार्म 8 भर कर संशोधन करा सकते हैं ।इसके लिए सभी बीएलओ आज से डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगी तथा 18 से 19 वर्ष के व्यक्तियों के नाम, महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य करेंगी।इसके लिए 7, 13 ,21 ,27 इन 4 विशेष तिथियों को सभी बीएलओ अपने बूथ पर उपस्थित रहकर दावा आपत्तियां प्राप्त करेंगी। निर्वाचन आयोग ने वोटरों की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया है जिसमें मतदाता अपने क्रमांक डालकर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश, बूथ संबंधी जानकारी तथा अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें रंगीन मतदाता कार्ड डाउनलोड करने का भी सुविधा है।


