देवरिया।
रिपोर्ट: मनोज सैनी
देवरिया: यातायात माह नवम्बर के प्रथम दिन स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली को अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
यातायात माह नवंबर 2021 के उपलक्ष्य में जनपद देवरिया पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । आयोजन के प्रथम दिन राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा निकाली गयी यातायात जागरूकता/मिशन शक्ति रैली को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया,
मौके पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी मौजूद रहे। जो महाविद्यालय से निकलकर हनुमान तिराहा, राघव नगर, कॉपरेटिव चौराहा, पुरवा चौराहा, सुभाष चौक, रुद्रपुर मोड़ होते हुए आमजन व वाहन चालकों यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए रुद्रपुर मोड़ के पास समाप्त हुई । रैली में शामिल स्कूली बच्चों द्वारा मुख्य-मुख्य चौराहों, बाजारों में यातायात नियमों का पालन करने जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने,दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया ।
इस रैली में यातायात जागरूकता के साथ-साथ “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद देवरिया में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्रीहेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जागरूक किया गया । इस अवसर पर प्रभारी यातायात सहित अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।